फुरकान अंसारी। हरिद्वार , 20 जून, 2026। ‘निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा’ के पावन संकल्प को साकार रूप देते हुए संत निरंकारी मिशन ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर एक व्यापक योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान का आयोजन कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संचालित यह प्रेरणादायी अभियान मानव कल्याण, समग्र स्वास्थ्य और आत्मिक उत्थान की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। सतगुरु माता जी का प्रेरक संदेश – “स्वस्थ मन, सहज जीवन” इस सत्य को प्रतिपादित करता है कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल शारीरिक स्वास्थ्य में…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जून 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संकलन करते हुए शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित बीएलओ की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा बधाई दी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी बीएलओ भविष्य में भी इसी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,19/06/2026।उत्तराखंड में पशु क्रूरता एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र, रोशनाबाद हरिद्वार एवं थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.06.2026 को गोवंश संरक्षण दल की टीम द्वारा ग्राम मरगूबपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी एवं जांच के दौरान उसके कब्जे से 60 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस, 04 पशुखुर, कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा ₹13,850 नकद बरामद किए गए। बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जून। आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा आज आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एम. एस. गुंज्याल एवं डॉ. जी. सी. एस. जंगपांगी द्वारा लिया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया। अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ अतुल सिंह नेगी द्वारा अतिथियों और ड्यूटी पर आने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 19 जून 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई । जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम हेतु लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जून 2026।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/स्वच्छता सहयोजक मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में दिनांक 20 एवं 21 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से सर्वानंद घाट से पंतद्वीप पार्किंग तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया है कि इन क्षेत्रों में अत्यधिक कूड़ा होने के कारण धर्मनगरी में आ रहे श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों को हुई गंदगी के कारण काफी परेशानियों हो रही है,जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जून 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियों में तेजी लाते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा मेला प्रशासन, रेलवे एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन किया। मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित बैठक में आगामी वर्ष 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,19/06/2026। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को मिली बड़ी सौगात । राज्य योजना के अन्तर्गत क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर सरकार ने लगभग 4 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन कार्यों के तहत शिवालिकनगर नगरपालिका,नगर निगम हरिद्वार और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का डामरीकरण, पुनर्निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण किया जाएगा। स्वीकृत विकास कार्यों से रानीपुर विधानसभा के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की सूरत बदलने की तैयारी है। स्वीकृत कार्यों में नगरपालिका शिवालिकनगर के टिहरी विस्थापित…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 19 जून 2026। जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज तीसरे दिन भी नगर पालिकाओं ,नगर पंचायतों एवं विकास खंडों में आयोजित किए गए जनकल्याणकारी शिविर। आज आयोजित शिविर विधानसभा लक्सर के भारत बैंक्वेट हॉल लक्सर में शिविर आयोजित किया गया ,जिसमें 30 आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिसमें 23 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। बीएचईएल नगर पालिका परिसर शिवालिक नगर ने भी शिविर का आयोजन किया…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 19 जून 2026। 28 जून को आयोजित होने वाले प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 0 से 05 वर्ष तक आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे,इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करे तथा इस अभियान को सफल बनाने में अपनी…

