फुरकान अंसारी। हरिद्वार 22 जून 2026।जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आसन्न घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। जिसकी विस्तृत जानकारी…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जून 2026। नगर निगम हरिद्वार ने कूड़ा परिवहन में लापरवाही बरतने वाली डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का जुर्माना लगाया है तथा कारण बताओ/चेतावनी नोटिस जारी किया है। नगर निगम के संज्ञान में आया कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य में लगी एजेंसी ईकोन वॉटरग्रेस के एक वाहन द्वारा कूड़े का परिवहन खुले में किया जा रहा था तथा वाहन को निर्धारित मानकों के अनुरूप ढका नहीं गया था। इससे मार्ग में कूड़ा बिखरने एवं स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 21/06/2026 को अवैध तरीके से ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को शराब परोसने के जुर्म में विवेक नाम के ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से 03 ट्रैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब के खाली पाउच, एक बीयर की बोतल आधी भरी, दो पानी की बोतल, तीन प्लास्टिक के गिलास, दो खाली डिस्पोजल प्लेट भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाने पर मु0अ0सं0 252/2026 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 जून 2026। जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम,2026 के प्रभावी क्रियान्वयन लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को जिसमें नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायते,जिला पंचायत एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे, उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण हेतु कि जा रही कार्यवाही के संबंध में पार्टी दिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि इसमें किसी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 22 जून 2026 । जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 73 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 41समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद,राशन कार्ड, विद्युत,पेयजल,पुलिस विभाग अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/पिरान कलियर,21/06/2026। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और क्रूरता करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राम दरियापुर का एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें चार नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वीडियो का सत्यापन और जांच की। जांच में…
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 21 जून 2026।तीर्थ नगरी हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थित स्वरूप को बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में आज दूसरे दिन भी चलाया गया स्वच्छता अभियान। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के उपरांत उत्पन्न हुई गंदगी को तत्काल हटाने हेतु चमगादड़ टापू एवं भीमगोड़ा क्षेत्रांतर्गत आज व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया तथा क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी/संयोजक स्वच्छता अभियान मीरा रावत ने अवगत कराया है…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष मंत्री मदन कौशिक, विशिष्ट अतिथि मेयर नगर निगम किरण जैसल, अपर सचिव/निदेशक आयुर्वेद विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश एवं जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,21/06/2026। धर्मनगरी हरिद्वार का ज्वालापुर क्षेत्र शनिवार को उस समय फिल्मी रंग में रंग गया, जब बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए ज्वालापुर के प्रसिद्ध बकरा मार्केट पहुंचे। अभिनेता की मौजूदगी और फिल्म की शूटिंग को लेकर क्षेत्र में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। शूटिंग की सूचना मिलते ही बकरा मार्केट और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए बाजार की संकरी गलियों और आसपास के स्थानों को चुना गया, जिससे पूरा क्षेत्र किसी फिल्मी सेट जैसा नजर आने लगा। सुबह…

