फुरकान अंसारी। हरिद्वार ।दिनांक 23 जून 2026 को एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार फायर स्टेशन रुड़की की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत रुड़की क्षेत्रांतर्गत स्थापित कोचिंग सेंटर/लाइब्रेरी एस.एस. क्लासेस रामनगर रुड़की, रिनाउन क्लासेस रामनगर रुड़की, चाणक्य क्लासेस वसंत विहार मकतूलपुरी रुड़की, छाया कोचिंग सेंटर रामनगर रुड़की, ग्लोबल लाइब्रेरी निकट हेमन्त हॉस्पिटल रुड़की का फायर ऑडिट कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। निर्जला एकादशी स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा। * चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा। * सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा। * टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा। * यातायात का दबाव बढने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,23/06/2026। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ग्राम गढ़मीरपुर में हुए मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को ग्राम गढ़मीरपुर में लाठी-डंडों से हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच कर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की थी। पहले पक्ष के तीन लोगों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 23 जून 2026।आगामी हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए उत्तराखंड सरकार बड़े पैमाने पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ अखाड़ों एवं संत समाज के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों के अनुरूप व्यवस्थाओं को आकार दे रही है। यही कारण है कि संत समाज में आगामी कुंभ को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है और वे सरकार की प्रतिबद्धता एवं प्रयासों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,23/06/2026।शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,23/06/2026। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत माह अप्रैल- 2026 को दिनांक 21.04.2026 की रात्रि को BHEL फाउण्ड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/26 अन्तर्गत धारा 109(1),115(2),118(1),126(2),191(2),191(3) ,190 BNS व 3/4/25 आर्म्स अधि0 हुआ था। पुलिस टीमो द्वारा पूर्व में घटना में शामिल प्रकाश में आये “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के 03 आरोपियो सहित 02 नाबालिग को अवैध तमंचो एवं चाकुओ सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था “उक्त अभियोग में प्रकाश में आये “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के अन्य सदस्यो की पुलिस टीमो द्वारा तलाश एवं सुरागरसी पतारसी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 23 जून 2026। प्रदेश में किसी भी सरकारी भूमि पर, सड़क किनारे,फुटपाथ पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कोई अतिक्रमण न हो इसके निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।जिसके तहत आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में टीबड़ी रेलवे अंडर ब्रिज (आंबेडकर चौक) के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गयी 40 से 45 के लभग बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों को रेलवे प्रशासन,पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया। नगर मजिस्ट्रेट हर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,23/06/2026।बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किया जाए। फायर उपकरणों की कार्यशीलता की जांच, आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण, अग्निशमन मानकों के अनुपालन की समीक्षा, फायर सेफ्टी ऑडिट में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित संस्थानों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। दिनांक 21.06.2026 की रात्रि में थाना बुग्गावाला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्राम टांडा हसन में अवैध खनन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने में संलिप्त 01 जे०सी०बी० मशीन व 03 ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया है। उक्त जे०सी०बी० व ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के अवैध रूप से खनन कार्य में प्रयोग किया जा रहा था।

