फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 27 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश की धर्मपत्नी एवं भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित लोकप्रिय विधायक ममता राकेश के जन्मदिन के शुभ अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल विभाग के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने भगवानपुर स्थित विधायक आवास पहुंचकर विधायक ममता राकेश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। ज्वालापुर में मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले गए इस जुलूस में अकीदतमंदों ने ‘अलम’ और ताजियों के साथ पैदल चलकर नौहाख्वानी की। वहीं, युवाओं द्वारा पारंपरिक अखाड़ा खेलों और विभिन्न करतबों का प्रदर्शन भी किया गया। जुलूस के दौरान इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी, सत्य, इंसाफ और मानवता के संदेश को याद किया गया। जुलूस ज्वालापुर के मुख्य मार्गों और विभिन्न क्षेत्रों से होकर अहबाब नगर चौक के समीप स्थित कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया…
फुरकान अंसारी। रुद्रपुर ।गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़ की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 26 जून 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,26/06/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की शाम कलियर पुलिस टीम गश्त के दौरान कलियर गांव क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जंवाईखेड़ा गांव में एक मकान की छत पर बने कमरे में अवैध रूप से गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 जून 2026। लक्सर विकासखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विकास योजनाओं से संबंधित एवं समस्याओं से भी सदन को अवगत कराया गया। क्षेत्र समिति की बैठक में गरम पंचायत भीकमपुरा के प्रधान डेरा अवगत कराया गया कि उनके गांव में हो रही पानी की समस्या से अवगत कराया गया। प्रधान मख़ालीपुर ने अवगत कराया है कि उनकी ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है।प्रधान ग्राम पंचायत खानपुर ब्रह्मपुर ने अवगत…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 जून 2026। उत्तराखंड के मा.मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं के क्रम में हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में भव्य ‘मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान’ की स्थापना की जाएगी। प्रस्तावित संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति एवं प्राच्य विद्याओं के संरक्षण, संवर्धन तथा शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के.सुधांशु ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ऋषिकुल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित परियोजना के लिए उपलब्ध भूमि एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 जून 2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) के अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ क्षेत्र में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्यस्थलों पर संसाधनों की संख्या बढ़ाने तथा निर्माण सामग्री के परिवहन हेतु अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एचआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में मेलाधिकारी ने हरिद्वार बाईपास-रिंग रोड, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर, हरिद्वार-नगीना मार्ग तथा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। शिवालिक नगर वार्ड संख्या-3 स्थित गंगानगरी कॉलोनी में लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्य नाले के निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय निवासियों को जलभराव एवं अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों की इस प्रमुख मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्य नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गंगानगरी कॉलोनी के नागरिक लंबे समय से मुख्य नाले के निर्माण की मांग कर रहे…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार।25.06.2026 बृहस्पतिवार को समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने अपनी स्थापना दिवस के अवसर पर चंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक जागरूकता रैली निकाली और गंगा आरती की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले मूक बधिर और दिव्यांगजनो को सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्राध्यापक डा. योगेश योगी ने दिव्यांगजनो और पूर्व छात्र संगठन डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज को सम्मानित किया। डा. योगेश योगी ने कहा कि ने कहा कि सक्षम संस्था जरूरतमंदों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर…

