फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक सेवकों पर हमला करने और जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹500 के 105 जाली नोट, लोहे की रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 जून 2026 को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस ने नाबालिगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 को बेड़पुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को नितिन उर्फ रामकुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर शरीफ, जनपद हरिद्वार बहला-फुसलाकर अपने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,28/06/2026। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने अपनी पत्नी को जहर देकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मामले की जांच स्वयं कोतवाली प्रभारी द्वारा की जा रही थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मोहम्मद अनीश पुत्र नियाज निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,28/06/2026। पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में निहंग सिंहों से जुड़े घटनाक्रमों के बाद आम लोगों के बीच उनके इतिहास, परंपरा और जीवनशैली को लेकर जिज्ञासा तेजी से बढ़ी है। बीते करीब 15 दिनों के दौरान कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देहरादून में निहंग समुदाय से जुड़े तीन प्रमुख मामले सामने आने के बाद लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर निहंग सिंह कौन होते हैं और सिख इतिहास में उनकी क्या भूमिका रही है। निहंग सिंह सिख धर्म के एक विशेष और वीर योद्धा संप्रदाय से जुड़े होते हैं, जिन्हें सिख पंथ के रक्षक और…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 27 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 26/27 जून 2026 की रात्रि को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर, हरिद्वार में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 जून 2026।तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में निरंतर चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि तीर्थ हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए तथा तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान एवं चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, आज स्वच्छता अभियान राम घाट एवं कश्यप घाट क्षेत्रांतर्गत…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,27/06/2026।देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा के लिए अंगदान का संकल्प लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिसके माध्यम से गंभीर रूप से जरूरतमंद…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 जून 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा तथा पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, मदन कौशिक, आशुतोष शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, मयूर दीक्षित, नवनीत सिंह भुल्लर, जितेंद्र कुमार, अभय प्रताप सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, विक्रम भुल्लर सहित शांतिकुंज परिवार…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 जून 2026। वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित सभी आरबीएम (रेत, बजरी एवं बोल्डर) चुगान तथा मिट्टी खुदाई पर 30 जून, 2026 के सूर्यास्त के बाद से अग्रिम आदेशों तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश निदेशक, भूतत्त्व एवं खनिकर्म इकाई, उद्योग निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। इसके तहत जनपद में आरबीएम चुगान एवं मिट्टी खुदाई के लिए जारी सभी अनुज्ञापत्र एवं अनुमतियां…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,27/06/2026। वरिष्ठ समाजसेवी हाजी कासिम अंसारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे SIR फॉर्म भरवाने के अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक सैकड़ों लोगों के फॉर्म सफलतापूर्वक भरवाए जा चुके हैं। इस अवसर पर हाजी कासिम अंसारी ने कहा कि पात्र लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने…

