फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 23 सितम्बर, 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद, हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गुरुकुलम् के शुभारंभ पर योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण तथा समस्त पतंजलि परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।* मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है। देवभूमि में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ भारत की गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारत की गुरुकुल परंपरा हजारों वर्षों से ज्ञान, संस्कार, अनुशासन…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में अस्थायी कर्मचारियों की दिन-रात चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी कुलसचिव कार्यालय प्रांगण में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की जानी चाहिए। कर्मचारियों के अनुसार, अंतरिम कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा द्वारा अस्थायी कर्मचारियों के लिए कथित रूप से की गई “केकड़ा” टिप्पणी, कुलसचिव द्वारा जारी “No Work, No Pay” आदेश (पत्रांक Reg/2026-27/2330) तथा कर्मचारियों के वेतन से संबंधित मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। धरना स्थल पर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। बाल सुरक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने हर की पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर छह बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इनमें कई बच्चे घर से बिना बताए हरिद्वार पहुंचे थे, जबकि कुछ बच्चे गंगा में खतरनाक तरीके से छलांग लगाकर यात्रियों द्वारा डाले गए सिक्के निकाल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक रुड़की एवं नोडल AHTU ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला के नेतृत्व में 22…
फुरकान अंसारी। रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की तथा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉपर्स छात्राओं का सम्मान भी किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ें।शिक्षा एक ऐसा मार्ग है जो तरक्की की दिशा में ले जाता है।उन्होंने समस्त छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सशक्त,आत्मनिर्भर और सक्षम बनने के लिए बेहतर शिक्षा को प्राप्त करें तभी आपका भविष्य उज्जवल होगा।उन्होंने कहा कि स्कूल कि जो छात्राएं ने टॉपर्स…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 सितम्बर, 2026।आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं टेक्निकल निरीक्षण टीम ने भगत सिंह चौक, ऋषिकुल चौराहे के आसपास निर्माणाधीन फुटपाथ तथा साक्षी सतनाम घाट और अमरापुर घाट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का तकनीकी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए विभिन्न स्थायी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए टेक्निकल सेल के साथ थर्ड पार्टी निरीक्षण टीम भी लगातार स्थलीय…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 22 सितंबर 2026।खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी खुशी नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों की अंडर-14, अंडर-19 बालिका तथा ओपन वर्ग (अंडर-25) की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की। *प्रतियोगिता के परिणाम* *अंडर-14 बालिका वर्ग* *पौड़ी ने नैनीताल को 9-0…
फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला अथवा विभागीय स्तर पर हो सकता है, उनका अनावश्यक रूप से शासन स्तर…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सहकार भारती उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि सहकारिता को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स मजबूत होंगे, मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से…
फुरकान अंसारी। देहरादून। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 21 सितम्बर, 2026।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री भरत चौधरी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राज्यपाल ने श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा एवं सामर्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के…

