फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा आई.पी.-4 बेगमपुर स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों/कम्पनियों के कर्मचारियों एवं प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि यात्रा अवधि के दौरान भारी वाहनों का संचालन निर्धारित यातायात प्लान के अनुसार ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए संदिग्ध व्यक्ति,…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,13/07/2026। कनखल पुलिस ने व्यापारी से मारपीट कर तमंचे के बल पर स्कूटी लूटने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को कनखल निवासी व्यापारी दीपक सिंघल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी रैकी करने के बाद तमंचे के बल पर मारपीट कर उनकी स्कूटी लूट ली। मामले में कोतवाली कनखल में मुकदमा संख्या 212/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 13 जुलाई 2026।आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कांवड़ मेले से संबंधित निर्माण, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य तेजी से धरातल पर किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से संबंधित सभी कार्य एवं व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहादराबाद विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा नेगी,भाजपा नेता तेलूराम, ज्येष्ठ उप प्रमुख उधमसिंह, कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 13 जुलाई 2026। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने सोमवार को जनपद हरिद्वार स्थित राजकीय विशेष गृह परिसर में ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुसार वर्तमान में हरिद्वार में विशेष गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी एक ही भवन में संचालित हैं। संस्था की बढ़ती आवश्यकता और कार्य की…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 13 जुलाई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों एवं वार्षिक कार्ययोजना 2026-27 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने, कौशल विकास, रोजगार, स्वयंसेवी गतिविधियों एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत (MY Bharat) रोशन कुमार ने जिलाधिकारी को MY Bharat संगठन के उद्देश्यों, पोर्टल की कार्यप्रणाली, विभिन्न योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 13 जुलाई 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 100 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 55 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता राजबीर पुत्र छजमल ग्राम गंगदासपुर ,लक्सर में अपनी भूमि खसरा नंबर 131 रकबई 0.410…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 13 जुलाई। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हरिद्वार आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को गति देते हुए उत्तराखंड प्रदेश एवं हरिद्वार जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,13/07/2026। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत कोतवाली बहादराबाद परिसर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसपीओ को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी एसपीओ ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा अपने-अपने क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित एवं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/लक्सर,12/07/2026। ग्राम ऐथल बुजुर्ग स्थित जनरल शहनवाज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ लक्सर विधायक शहजाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विधायक शहजाद ने कहा कि युवा ऊर्जा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का निर्माण करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में विकसित होने…

