फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 सितंबर। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), उत्तराखंड एपी अंशुमान ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर पुलिस विभाग की प्रारंभिक तैयारियों और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली गई और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक ने कुंभ मेले के दौरान होने वाले विभिन्न स्नान पर्वों को लेकर पुलिस बल की आवश्यकता का आकलन कर उसी के अनुरूप…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। खटीमा, 25 सितम्बर 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का आधार माना। उनका अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय…
फुरकान अंसारी। खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह…
फुरकान अंसारी। रुड़की: 25/09/26। कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कॉर विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण” ” थीम पर मनाया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन-स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित किया गया।छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से “स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबला” का संदेश देते हुए एंटीबायोटिक के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। इसके बाद हुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, रचनात्मकता और संप्रेषण कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के.एस. फरस्वान , रजिस्ट्रार, स्टेट फार्मेसी काउंसिल उत्तराखंड ने कहा, “फार्मासिस्ट दवा और मरीज के बीच का सेतु…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 सितंबर 2026।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण एवं अवस्थापना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भूपतवाला, वेद निकेतन घाट, खड़खड़ी पुल और बैरागी कैंप क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। भूपतवाला में मंडलायुक्त ने पावन धाम पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन कार्य का निरीक्षण किया। जल संस्थान के अभियंताओं ने बताया कि 1.52 करोड़ रुपये की लागत से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 सितंबर 2026। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने अवगत कराया कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 सितम्बर,2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को सीसीआर भवन में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत बसों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित मार्गों, मार्गवार बस तैनाती तथा संचालन व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से योजना प्रस्तुत की। बताया गया कि पीएम-ई-बस सेवा के अंतर्गत हरिद्वार को 37 विद्युत बसें आवंटित हैं। ये बसें 9 मीटर लंबी, 30 सीटर एवं वातानुकूलित होंगी। स्मार्ट सिटी मॉडल के अनुरूप नगर के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 सितंबर 2026। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार के तत्वावधान में खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन के मुकाबले भी उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक (पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, जनगणना) तथा विशिष्ट अतिथि आदेश चौहान, विधायक रानीपुर विधानसभा ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जनपद में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के संबंध में वादी इनाम निवासी कुमराड़ी, मंगलौर की तहरीर पर मु0अ0सं0 465/2026, धारा 303(2)…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,25 सितंबर 2026। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को दोपहिया वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है। सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को ब्रह्मपुरी सिडकुल निवासी अंकित कुमार पुत्र अतर सिंह ने अपनी हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काले रंग) चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी हरिद्वार…

