फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के संबंध में वादी इनाम निवासी कुमराड़ी, मंगलौर की तहरीर पर मु0अ0सं0 465/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

171 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस टीम ने घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे करीब 171 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे संदिग्धों का सत्यापन किया गया। पुलिस के अनुसार, लगातार किए गए प्रयासों के बाद 24 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोनू उर्फ मन्नू पुत्र जयपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ढंढेरा फाटक, थाना कोतवाली रुड़की, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया।

पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस का दावा है कि बरामद वाहनों में हरिद्वार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा संबंधित मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये मोटरसाइकिलें हुईं बरामद

1. मोटरसाइकिल संख्या UK 17Q 1626, स्प्लेंडर
2. MBLHA10EJ9HJ30431, स्प्लेंडर
3. MBLHA10EJ99D03570, स्प्लेंडर
4. MBLHAW11XNHB66936, स्प्लेंडर
5. MBLHA10ASC9C10152, स्प्लेंडर
6. HA10AGJHCC0217, स्प्लेंडर
7. चेसिस नंबर 04M15E23165, स्प्लेंडर
8. चेसिस नंबर 99L17E00680, स्प्लेंडर

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू, कांस्टेबल विनोद, होमगार्ड विजय कुमार तथा पीआरडी जितेंद्र शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्रों से सत्यापन और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply