एसएसपी हरिद्वार का सख्त एक्शन: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच एसपी देहात को सौंपी। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 13 मार्च 2026। अवैध खनन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना झबरेड़ा क्षेत्र की चौकी इकबालपुर में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी इकबालपुर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने चौकी प्रभारी समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक…
Author: Janta Updates
हाजी नईम कुरैशी द्वारा भव्य रोज़ा अफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन, सैकड़ों रोज़ेदारों ने लिया हिस्सा फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 12 मार्च 2026।ज्वालापुर स्थित ट्रक यूनियन कुरेशियान मस्जिद परिसर में पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी द्वारा पवित्र रमज़ान के अवसर पर एक भव्य रोज़ा अफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रोज़ेदारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और सामूहिक रूप से रोज़ा इफ़्तार किया। कार्यक्रम का माहौल आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता की भावना से सराबोर रहा। रोज़ेदारों के लिए बेहतरीन इंतज़ाम किए गए थे, जिससे सभी ने मिलकर इबादत और अफ़्तार का सुकून भरा…
पसमांदा समाज की मांगों को लेकर तस्लीम अहमद अंसारी व शमशाद मीर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन फुरकान अंसारी, संवाददाता। आज दिनांक 12 मार्च2026।उत्तराखंड में पसमांदा समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान को लेकर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के प्रदेश संयोजक तस्लीम अहमद अंसारी के नेतृत्व में तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि पसमांदा समाज आज भी आर्थिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। उत्तराखंड, 12 मार्च2026। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार का शिकंजा अब और कसेगा। त्योहारों के समय ही नहीं, बल्कि हर माह में एक सप्ताह खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके अलावा, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशाासन विभाग में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए। *हर महीने अभियान, हाट-मेलों पर खास ध्यान*विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सरकार ने साफ किया…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। उत्तराखंड, 12 मार्च 2026।प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। यही वजह है कि अभी तक प्रदेश के 21 हजार 743 बच्चों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में सबसे ज्यादा 17 हजार 852 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं। धामी सरकार ने समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र मेधावी बच्चों में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ की धनराशि वितरित की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के साथ…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 12 मार्च2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव द्वारा यातायात/सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिक नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बढ़ते वाहनों एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता कर पार्किंग के उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह पहल शहर में बढ़ती…
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारी नामित कर जारी किया आदेश। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का है सपना – हरिद्वार जनपद स्वच्छ हो अपना” संकल्प के तहत जनपद हरिद्वार में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक “चकाचक शौचालय सफाई अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, रख-रखाव तथा जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य जनपद में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाना, नागरिकों…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार ,11/03/2026। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा प्रस्तावित शिवालिकनगर वार्ड 12 में लगभग 1.08 करोड रुपए की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। जिसका शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। उक्त कार्य जायका योजना में भी प्रस्तावित रहा है।इस शासनादेश के बाद जायका योजना से उक्त कार्य पृथक कर दिया गया है। इसका लाभ शिवालिकनगर वार्ड 12 अंतर्गत कृपालनगर एवं आसपास में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा। सिडकुल नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मे नई कॉलोनियों का विकास हुआ है जहां पर पेयजल की समस्या मुख्य समस्याओं में से…
पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक /भंडारण उपलब्ध। फुरकान अंसरी, संवाददाता। हरिद्वार 12 मार्च 2026। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एल०पी०जी०) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली गयी। जनपद में घरेलू गैस (एल०पी०जी०) का पर्याप्त स्टॉक / भण्डार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय से स्पष्ट…
नगर में सफाई व्यवस्था ठप,जगह-जगह पसरी गंदगी,मेयर व निगम अधिकारियों के साथ वार्ता रही बेनतीजा (फुरकान अंसारी, s.) रुड़की।नगर निगम सफाई कर्मियों द्वारा कई दिनों से लगातार जारी हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कूड़े के अंबार लग गए हैं तथा कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू से नगरवासी बेहद परेशान हैं।नगर निगम की ओर से घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को निजी कंपनी को सौंपने के निर्णय के विरोध में सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है और जगह-जगह गंदगी पसरी हुई…

