पसमांदा समाज की मांगों को लेकर तस्लीम अहमद अंसारी व शमशाद मीर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन

फुरकान अंसारी, संवाददाता।

आज दिनांक 12 मार्च2026।उत्तराखंड में पसमांदा समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान को लेकर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के प्रदेश संयोजक तस्लीम अहमद अंसारी के नेतृत्व में तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि पसमांदा समाज आज भी आर्थिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी अपने कई संबोधनों में पसमांदा समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया है, इसलिए राज्य सरकार से अपेक्षा है कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन के माध्यम से पसमांदा समाज की ओर से प्रमुख मांगें भी रखी गईं, जिनमें राज्य स्तर पर पसमांदा कल्याण बोर्ड के गठन की मांग प्रमुख है। इसके साथ ही वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्ति बोर्ड तथा अन्य प्रशासनिक संस्थाओं में पसमांदा समाज को उनकी जनसंख्या और योग्यता के आधार पर उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।

प्रतिनिधियों ने बताया कि पसमांदा समाज राष्ट्रहित और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। समाज के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए तथा विभिन्न यात्राओं के माध्यम से एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केंद्रीय प्रचारक Dr. Indresh Kumar के मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के संरक्षक के रूप में इंद्रेश कुमार का मार्गदर्शन पसमांदा समाज को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पसमांदा समाज के वे कार्यकर्ता जो राष्ट्रवादी गतिविधियों और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा और सहयोग प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के प्रदेश संयोजक तस्लीम अहमद अंसारी ने कहा कि पसमांदा समाज राज्य सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के साथ खड़ा है और समाज के उत्थान के लिए सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा करता है।

ज्ञापन देने के दौरान शमशाद मीर, तस्लीम अहमद अंसारी, समसुद्दीन अंसारी,

ताहिर मलिक, मुकर्रम अली, जलील अहमद, डॉ. आलम, यासीन सलमानी, छोटा कुरैशी, नाजिम खान, साबिर, कय्यूम, नौशाद, अब्दुल समी, मोहम्मद नाजिम, फारूक खान, लज़ेब अंसारी, आर्सिल अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply