हरिद्वार, 13 मार्च 2026।आगामी कुंभ मेले को देखते हुए कुंभ क्षेत्र के साथ ही अन्य नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिये मेला प्रशासन द्वारा रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्टेशनों पर प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मुहिम शुरू कर दी गई है, ताकि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी श्री दयानन्द सरस्वती ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।…
Author: Janta Updates
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ। (संवाददाता, फुरकान अंसारी) हरिद्वार 13 मार्च 2026।जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी वाहनों में डस्टबिन लगाए जाने की पहल की गई है,जिसका शुभारंभ आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी वाहनों में…
*प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम किया स्थापित* (संवाददाता, फुरकान अंसारी) हरिद्वार 13 मार्च 2026।जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में कंट्रोल रूप स्थापित किया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश 2026 का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु दिनांक 13-03-2026 से प्राकृतिक गैस, घरेलू पी०एन०जी० तथा सी०एन०जी० का समान…
(संवाददाता, फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 13 मार्च 2026।अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को तेजी से विकसित करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। पिछले अनुभवों के आधार पर कुंभ मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं को नजदीकी घाटों पर सुविधाजनक एवं सुरक्षित स्नान की व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाटों के रख-रखाव, सुधार एवं विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में हरिद्वार क्षेत्र में चार घाटों…
(संवाददाता, फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 13 मार्च 2026।जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने अवगत कराया है कि सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कार्यालय परिसर जगजीतपुर हरिद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार में स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों—महिन्द्र एण्ड महिन्द्रा, किरबी, गिन्नी फिलामेन्ट्स तथा प्रिंस पाइप एंड फिटिंग लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों के…
(संवाददाता , फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 13 मार्च 2026। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चेतक पुलिस की सतर्कता और मेहनत एक बार फिर रंग लाई। पुलिस कर्मियों ने एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन तलाश कर उसे सकुशल वापस लौटाया, जिससे महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को नेहा जोशी पत्नी आदित्य, निवासी के-140 शिवालिक नगर, हरिद्वार का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन न्यू हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में कहीं गिर गया था। मोबाइल खो जाने के बाद महिला ने इसकी सूचना ज्वालापुर चेतक पुलिस कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने के बाद चेतक…
उपभोक्ता एलपीजी गैस की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर 01334-239444, (टोल फ्री 01334-1077) , मोबाइल नंबर 9068197350 पर कर सकते है संपर्क। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 13 मार्च 2026।जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों,उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 42 गैस एजेंसी संचालित हो रही…
आयुष, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने हेतु बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान। फुरकान अंसारी, संवाददाता। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से पधारे योग साधकों, योगाचार्यों एवं महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा की दिव्य आरती में सहभागी…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 13 मार्च 2026। आगामी ईद के त्यौहार को देखते हुए ज्वालापुर ईदगाह परिसर में तैयारियों को तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज ईदगाह परिसर में और आगे कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और साफ-सफाई व्यवस्था के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और ईद की नमाज के लिए आने वाले नमाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान ने बताया कि ईद को लेकर ईदगाह परिसर में सभी…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 13 मार्च 2026। पवित्र रमजान उल मुबारक के चौथे जुमे की नमाज ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में पूरी अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। ज्वालापुर की प्रमुख मंडी कुएं वाली जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की। नमाज की इमामत इमाम कुतुबुद्दीन ने कराई। जुमे की नमाज से पूर्व तकरीर करते हुए मौलाना इकबाल ने कहा कि रमजान का महीना नेकियों, इबादत और इंसानियत की तरबियत का महीना है। यह महीना रहमत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात पाने का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि…

