(संवाददाता , फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 13 मार्च 2026। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चेतक पुलिस की सतर्कता और मेहनत एक बार फिर रंग लाई। पुलिस कर्मियों ने एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन तलाश कर उसे सकुशल वापस लौटाया, जिससे महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को नेहा जोशी पत्नी आदित्य, निवासी के-140 शिवालिक नगर, हरिद्वार का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन न्यू हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में कहीं गिर गया था। मोबाइल खो जाने के बाद महिला ने इसकी सूचना ज्वालापुर चेतक पुलिस कर्मचारियों को दी।

सूचना मिलने के बाद चेतक पुलिस कर्मियों ने महिला को मोबाइल खोजने का आश्वासन दिया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। लगातार प्रयास और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस कर्मियों ने मोबाइल फोन को तलाश कर 13 मार्च 2026 को महिला को वापस सौंप दिया।

अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने ज्वालापुर का0 1360 नरेन्द्र राणा, का0 1090 राजपाल चेतक पुलिस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply