फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार में अनाधिकृत प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि जमालपुर से पंचायत कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर, जमालपुर कलां रोड स्थित लगभग काई बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग विकसित की जा रही है। इसके अलावा, जमालपुर पंचायत भवन से आगे सराय रोड पर करीब लगभग 4 बीघा भूमि पर भी अनधिकृत प्लॉटिंग की जा रही थी।सूचना के आधार…
Author: Janta Updates
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर हुआ है, जो पारदर्शिता, सटीकता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत को डिजिटल युग में एक और मजबूत कदम आगे…
फुरकान अंसारी, संपादक। हरिद्वार।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं को शपथ लेनी है कि हमें अपने मिशन को पूरा करने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।आज प्रदेश की जनता हमारी ओर देख रही है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बने।उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में जंगल राज कायम हो गया है।एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से ही हम प्रदेश में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।उत्तराखंड में भाजपा…
हरिद्वार में 10 अप्रैल 2026 को “भारतीय योग संस्थान” हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले ने सामुदायिक केंद्र फेज – 3 शिवालिक नगर में 60 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया । सर्वप्रथम प्रवीण कपिल द्वारा मधुर भजन के द्वारा कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया ।कार्यक्रम का कुशल संचालक ओ पी शर्मा द्वारा किया गया । सभी अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कराया गया । कार्यक्रम में प्रभा शर्मा, वंदना व टीम के द्वारा सरस्वती वंदना व योग गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम, ध्यान के साथ-साथ जिला प्रधान…
फुरकान अंसारी, संपादक। हरिद्वार 10 अप्रैल,2026।चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शुक्रवार को जनपद हरिद्वार में व्यापक स्तर पर मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। यह मॉक अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में 07 स्थानों पर एक साथ संचालित किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों की सूचना प्रसारित की गई।जिसमें गर्जी पौड़ी में गंगा का जल स्तर बढ़ने से यात्रियों में भगदड़ मचने से कई लोगों को गंगा में बहाने की सूचना प्राप्त…
फुरकान अंसारी संवाददाता। रुड़की।चौदह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी,जिला रुड़की की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा देहरादून से दिल्ली तक कम समय में आवागमन को संभव बनाने वाले हाई एलिवेटेड रोड का उद्घाटन भी करेंगे,जो क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण परियोजना है।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने की।उन्होंने उपस्थित जिला पदाधिकारियों,मोर्चा पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों उनके पदाधिकारियों एवं पार्षदों से…
हरिद्वार।कलियर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को मर्यादा का पाठ पढ़ाया और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। सड़क कोई स्टूडियो नहीं है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें।
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार 10 अप्रैल 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 10 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री का विजन है कि सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहे एवं चारधाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके इसके लिए विगत दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उनके द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा पर आने…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 10 अप्रैल 2026।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी दी है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस रोजगार मेले में सिडकुल हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां जैसे पल्स फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि., रॉकमैन इंडस्ट्रीज लि., पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि., शिवानी ऑटोटेक लिमिटेड तथा परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स प्रतिभाग करेंगी। मेले के माध्यम से लगभग 260 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम…

