Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 जुलाई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। देहरादून निवासी महिला, जो रिस्पना पुल से बस में बैठकर टिहरी जा रही थीं, उनका बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। सूचना मिलने पर का. रवि कुमार (चंपावत) ने तत्परता दिखाते हुए बस संख्या UK08TA 9861 को चंडी चौक पर रुकवाकर बैग सुरक्षित बरामद कराया और यात्री को सुपुर्द किया। बैग में ₹20,000 नकद एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित मिले। हरिद्वार पुलिस अपने कर्तव्य, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 जुलाई 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 56 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्यालय प्रबंधन, साइबर अपराध, संपत्ति पर कब्जा, वित्तीय…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पायनियर समाचार पत्र समूह एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम को संबोधित करते…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 27 जुलाई 2026।कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस पूरी तरह तैयार है। मेले के दौरान पहली बार सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे, जो भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। यह जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 27 जुलाई, 2026। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता यह सिद्ध करती है कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। …
फुरकान अंसारी। रुड़की।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,संगठनात्मक जिला रुड़की की नगर इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रुड़की नगर के नए कार्यवाहक पदाधिकारियों की विधिवत् घोषणा की गई।प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से अनूप राणा को नगर अध्यक्ष,राकेश बजाज नगर महामंत्री एवं योगेश गर्ग को नगर कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।इस अवसर पर प्रांतीय,जिला एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किये।प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी ने कहा कि संगठन में अनुशासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सबसे ऊपर है।कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यवाहक टीम का दायित्व है कि वह सभी व्यापारियों को…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक चेतना के संवर्धन…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम…

