Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 अगस्त 2026।कांवड़ मेला-2026 सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत जनपद में 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कांवड़ मेला सम्पन्न होने के उपरांत गंगा घाटों एवं कांवड़ याता मार्गों पर काफी कूड़ा कचरा एकत्रित हो गया है, जिसकी सफाई की जानी अत्यंत आवश्यक है। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर रखने के लिए मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 लाख से अधिक शिवभक्तों का किया निशुल्क इलाज। फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 अगस्त 2026।जनपद हरिद्वार में आयोजित कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी शिव भक्तों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों, मीडिया बंधुओं, पर्यावरण मित्रों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, साधु-संतों, व्यापारियों तथा क्षेत्रीय जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।        जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आगामी उर्स मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर द्वारा कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी होटल, गेस्ट हाउस स्वामियों/प्रबन्धकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आगामी उर्स मेला को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया।होटल में किसी अजनबी बिना सत्यापन के कमरा ना देनें तथा आसामजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर व पुलिस को सूचित करने व जायरीनों से ज्यादा किराया ना वसूलने, अपने व आगअंतूकों के वहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में रखने इत्यादि बातों से अवगत कराया गया। सभी से उर्स…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।प्रसिद्ध श्रावण मास का कांवड़ मेला अब अपने अंतिम दौर में है।लाखों डाक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े हैं।हरकी पैड़ी से लेकर गाजियाबाद तक पूरा हाईवे और कांवड़ मार्ग “बम भोले,बम भोले” के नारों और सीटी की गूंज से गूंज रहा है।भारी वर्षा के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है,उधर रुड़की पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर सप्ताह भर से बनाने में लगे शिवभक्तों की कड़ी मेहनत से विशाल कांवड़ तैयार की गई है, जिसे आज शाम पूर्व मेयर गौरव गोयल के द्वारा फीता काटकर रवाना किया गया।यह विशाल कांवड़…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। नवोदय नगर, वार्ड संख्या–13 के शिवरतन सिटी फेस-2 में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत लोकार्पण कर इन विकास कार्यों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इसके साथ ही गणेश एन्क्लेव, गली नंबर–18 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आवागमन की व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी। वहीं गणेश एन्क्लेव गली नंबर–18 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान, हरिद्वार द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह सेवा पैनासोनिक लाइव सॉल्यूशंस इंडिया के वित्तीय सहयोग तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हरिद्वार के समन्वय से संचालित की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंबी दूरी पैदल तय करते हैं। ऐसे में थकान, डिहाइड्रेशन, चोट, बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए MMU…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 अगस्त 2026। पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।      मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के 12वें दिन विभिन्न कैंपों…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच होने वाली “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण” विषय की निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 140 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 10 अगस्त 2026।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के 12वें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 63 लाख 60 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।        पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।              हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं…

Read More