Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 29.07.2026 को काँवड मेला-2026 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर की अध्यक्षता में कोतवाली रानीपुर परिसर में एस0पी0ओ0(विशेष पुलिस अधिकारी), सम्भ्रान्त व्यक्तियो, सी0एल0जी0 मेम्बरो, स्थानीय व्यापारियो/दुकानदारो, एवं होटल/ढाबा मालिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 चरण सिंह आदि मौजूद रहे। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी उपस्थित जन को आगामी काँवड मेले के सम्बन्ध में निम्न दिशा निर्देश दिये गये- • कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सभी सहयोग करें। • कानून एवं शांति…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 28 जुलाई 2026।अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) हरिद्वार के न्यायालय द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दायर किए गए 10 वादों का निस्तारण करते हुए संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं पर कुल ₹2 लाख 65 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया गया। न्यायालय में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न निरीक्षणों के आधार पर 2 खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध 2 तथा अन्य मामलों में कुल 8 वाद दायर किए गए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा विगत कांवड़ मेला 2025 के दौरान हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान नगर निगम क्षेत्र के फूड रजिस्ट्रेशन एवं…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार 28 जुलाई 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर मेला कंट्रोल रूम में स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से प्राप्त की।          राज्यपाल ने कहा कि कांवड़ मेले में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 28 जुलाई। नगर निगम हरिद्वार की वार्ड संख्या-42 (ज्वालापुर) की पार्षद श्रीमती कृतिका सिंह की ओर से पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य सुविधाओं को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। पार्षद पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर मयंक सिंह ने महापौर पति सुभाष जैसल की उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपते हुए पर्यावरण मित्रों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों द्वारा निम्न गुणवत्ता की झाड़ू उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसके कारण उन्हें अपने वेतन से हर माह…

Read More

फुरकान अंसारी। रुड़की।निकटवर्ती रामपुर के राजमहल होटल स्थित जैड एस फिटनेस हब (जिम) का शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति युवा पीढ़ी में जो जागृति आई है,उससे उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा तो संभव हो ही सकी है,साथ ही रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।इस मौके पर विधायक हाजी फुरकान अहमद,पंडित केशव सुबेदी,मौलाना मोहम्मद हारुन व सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले वर्जिस के लिए सीमित साधन होते थे,परंतु आधुनिक युग में जिम की सुविधाएं उपलब्ध होने से युवाओं को नई दिशा मिल रही है।ऑनर्स रवि गर्ग तथा जहांगीर अहमद…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 28 जुलाई। गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित निर्माण के लिए उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा कर देगा। उन्होंने मांग की कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कृषि भूमि के बजाय किसी वैकल्पिक मार्ग से कराया जाए, ताकि किसानों की खेती और आजीविका सुरक्षित रह सके। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर उचित कार्रवाई का…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने के…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून।उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून को देश के अन्य प्रमुख शहरों से रेल सेवाओं के विस्तार तथा जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों, जिनमें देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 28 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद, ब्लैकमेल और पारिवारिक समारोह के दौरान हुए विवाद के चलते आरोपी ने युवती की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई 2026 को ग्राम अलीपुर निवासी मोमिन ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर अपनी पुत्री शहनुमा की हत्या का आरोप गांव के ही नावेद पुत्र रियासत तथा उसके परिजनों पर लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आगामी कांवड़ मेला-2026 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.07.2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जोनल अधिकारी लक्सर मनोज असवाल के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अली चौक, कुन्हारी चौक सहित संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से आगामी कांवड़ मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की…

Read More