फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 17 मार्च, 2026।जनपदवाशियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें से 9 समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, गैस, आदि से सम्बन्धित समस्यायें दर्ज…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार,17 मार्च 2026।परियोजना निदेशक, डी०आर०डी०ए० नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि जनपद को आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों का कौशल पंजीकरण एवं प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत Solar PV Installer, Sampling Tailor, Assistant Baking Technician, Warehouse Associate, Commis, Retail Sales Executive, Guest Service Associate, General Duty Assistant, Emergency Care Assistant, Bartender, Fashion Designer सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सामान्य, एस०सी०,…
• एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चल रहा अभियान • अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, 03 छोटे हाथी सहित 07 आरोपी गिरफ्तार • 07 गोवंशीय पशु सकुशल बरामद, मौके पर कराया गया मेडिकल • आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेशी हरिद्वार, 17 मार्च 26।रिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देश पर गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों एवं गौकशी में लिप्त तत्वों के विरुद्ध पूरे जनपद में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कड़ी…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन हेतु क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 17 मार्च 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज तहसील रूड़की में कम्प्यूटर लैब के शुभारंभ के अवसर पर तहसील रूड़की कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से कार्रवाई की जाय, इसमें किसी भी तरह से कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर दुबारा तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 17 मार्च 2026। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत सी-मार्क इंडिया लिमिटेड (V-Marc India Limited) द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण आज तहसील रूड़की परिसर में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित, आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत तथा वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विकास गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं, को डिजिटल एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। इस अवसर पर जिला प्रशासन हरिद्वार एवं आईआईटी रूड़की के मध्य…
अधिशासी अभियंता रवि कुमार व एसडीओ प्रथम शिल्पी सैनी के नेतृत्व में ज्वालापुर में बिजली बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देशन एवं एसडीओ प्रथम शिल्पी सैनी के नेतृत्व में की गई, जिसमें जेई अक्षय कुमार और विभागीय टीम ने विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया। इस सख्ती से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में अभियान की चर्चा जोरों पर है। अभियान के दौरान…
27-वीं शब में नमाज तरावीह में हुआ कुरआन शरीफ मुकम्मल,उलेमा ने कुरआन और रमजान की अहमियत बयान की फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार/रुड़की।नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में रमजानुल मुबारक की 27-वीं शब में नमाज तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया।इस दौरान मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों की मौजूदगी रही।नमाज तरावीह में कुरआन शरीफ सुनाने की सआदत हाफिज मोहम्मद तलहा को हासिल हुई।कुरआन शरीफ मुकम्मल होने के मौके पर मस्जिद में आयोजित विशेष दुआ के प्रोग्राम में मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक ने बयान करते हुए रमजान की फजीलत और कुरआन करीम की अजमत…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 16 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियों को पूरा…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 16 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.03.2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी हुनर का…

