फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/रुड़की।भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन की ओर से नगर निगम सभागार में वाल्मीकि सम्मेलन एवं डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने क्षमता मूलक समाज की स्थापना करने के लिए कार्य किया।उन्होंने समाज को नई दिशा दी तथा उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है।राज्य सफाई आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने कहा कि आज वाल्मीकि समाज को शिक्षा एवं रोजगार…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 07 अप्रैल 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को तेज करते हुए मेला प्रशासन ने कुंभ क्षेत्र की प्रमुख सड़कों, चौराहों, पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक उपयोग के स्थानों को समय रहते चाक-चौबंद करने की व्यापक मुहिम शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ नगरी की प्रमुख सड़कों, पार्किंग, बस व रेलवे स्टेशनों सहित…
हरिद्वार, 07 अप्रैल 2026। जनपद हरिद्वार क साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 05 माह से जनपद मे सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान को ओर तेजी लाने के उद्देश्य से एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/रुड़की।महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर कश्यप समाज द्वारा नगर में विशाल भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें मनमोहक झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया।शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी,जहां पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।पश्चिमी अंबर तालाब स्थित कश्यप समाज धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई,इसके पश्चात शोभायात्रा सिविल लाइन व मुख्य बाजार से होते हुए कश्यप घाट पर पहुंची,जहां शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया,वही ढोल नगाड़ों तथा बैंड बाजों की धुन पर आनंदित होकर भक्तगण झूमते नजर आए।इस अवसर पर…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 07 अप्रैल 2026। जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में वर्ष 2026 अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील हरिद्वार का तहसील दिवस तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 42 शिकायतें दर्ज कराई गई,जिसमें से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष शिकायतों को त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया…
हरिद्वार।07/04/2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली ज्वालापुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में हिस्ट्रीशीटरों एवं पूर्व में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा तस्करी व मारपीट जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की परेड आयोजित की गई। इस दौरान प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल एवं उप निरीक्षक बारु सिंह चौहान भी मौजूद रहे। थाना क्षेत्र में निवासरत सभी हिस्ट्रीशीटर इस परेड में उपस्थित हुए। पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों से उनके वर्तमान कार्यों की जानकारी ली गई और कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी अपराध में संलिप्तता या पुनरावृत्ति पाए जाने पर…
हरिद्वार/देहरादून। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें अनावश्यक विलंब न हो। कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार/रुड़की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष राव काले खां का राज्य किसान आयोग का सदस्य मनोनीत किए जाने पर सम्मान किया गया।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए भी राज्य की भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है और भाजपा में अल्पसंख्यकों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी ने कहा कि राव काले खां भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और इनका जो सम्मान पार्टी नेतृत्व द्वारा किया गया है वह सराहनीय है।सदस्य…
हरिद्वार 06 अप्रैल 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन 01 अप्रैल 2026 को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन…
फुरकान अंसारी ,संवाददाता। हरिद्वार, 06 अप्रैल 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यों के लिए सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है, उनके लिए औपचारिक स्वीकृति की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। साथ ही, ऐसी योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करने हेतु सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा से पहले पूरे हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब…

