फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।हाथी पुल के दोनों ओर एक बार फिर रोड़ी, बेल व अन्य निर्माण सामग्री रखकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क संकरी होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा इस अतिक्रमण को हटवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद पुनः वही स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यवाही की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से सख्त और स्थायी…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के अग्रदूत, प्रखर लेखक और सामाजिक समानता के सशक्त समर्थक थे। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले जी का उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार को बढ़ावा देना था। उन्होंने उस सामाजिक व्यवस्था को चुनौती दी, जिसमें जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव किया जाता था। फुले जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन उन वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 11 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री भारत सरकार का दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जनपद देहरादून प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल मंडल के आदेश के क्रम में जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के पांच प्रशासनिक अधिकारियों को जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन फिंचाराम चौहान, डिप्टी कलेक्टर / विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरव असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चौहान एवं उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को वीवीआईपी ड्यूटी हेतु देहरादून के लिए अवमुक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के प्रारंभ होने से…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पथरी प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 21.01.2026…
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी 27 सूत्रीय मांगें रखीं, जिनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे | मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है और उनकी सभी मांगों का समुचित परीक्षण किया जाएगा।…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार में अनाधिकृत प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि जमालपुर से पंचायत कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर, जमालपुर कलां रोड स्थित लगभग काई बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग विकसित की जा रही है। इसके अलावा, जमालपुर पंचायत भवन से आगे सराय रोड पर करीब लगभग 4 बीघा भूमि पर भी अनधिकृत प्लॉटिंग की जा रही थी।सूचना के आधार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री को डिजिटल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर हुआ है, जो पारदर्शिता, सटीकता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत को डिजिटल युग में एक और मजबूत कदम आगे…
फुरकान अंसारी, संपादक। हरिद्वार।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि सबसे पहले हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं को शपथ लेनी है कि हमें अपने मिशन को पूरा करने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।आज प्रदेश की जनता हमारी ओर देख रही है कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बने।उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में जंगल राज कायम हो गया है।एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से ही हम प्रदेश में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।उत्तराखंड में भाजपा…
हरिद्वार में 10 अप्रैल 2026 को “भारतीय योग संस्थान” हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले ने सामुदायिक केंद्र फेज – 3 शिवालिक नगर में 60 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया । सर्वप्रथम प्रवीण कपिल द्वारा मधुर भजन के द्वारा कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया ।कार्यक्रम का कुशल संचालक ओ पी शर्मा द्वारा किया गया । सभी अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कराया गया । कार्यक्रम में प्रभा शर्मा, वंदना व टीम के द्वारा सरस्वती वंदना व योग गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम, ध्यान के साथ-साथ जिला प्रधान…
फुरकान अंसारी, संपादक। हरिद्वार 10 अप्रैल,2026।चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शुक्रवार को जनपद हरिद्वार में व्यापक स्तर पर मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। यह मॉक अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में 07 स्थानों पर एक साथ संचालित किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों की सूचना प्रसारित की गई।जिसमें गर्जी पौड़ी में गंगा का जल स्तर बढ़ने से यात्रियों में भगदड़ मचने से कई लोगों को गंगा में बहाने की सूचना प्राप्त…

