फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। दिनांक 11.04.2026 को वादी शहजाद अंसारी पुत्र उमरदाज अंसारी, निवासी मौहल्ला चौहनान कस्सावान, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा ऑनलाइन E-FIR के माध्यम से सूचना दी गई कि 10.04.2026 को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं0 UK 08 BB 3584) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। हरिद्वार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। प्रकरण में…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026। मेवाड़ प्रताप दल के समर्पित सदस्य उदयपुर से 158 लावारिस एवं असहाय लोगों की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां पवित्र गंगा नदी के तट पर पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और सम्मान के साथ इन अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस सराहनीय पहल के माध्यम से संस्था ने न केवल मानवता का परिचय दिया, बल्कि समाज सेवा और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई…
फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी गंतव्य के रूप में विकसित करने, निवेश को आकर्षित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त राज्य है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उत्तराखंड…
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को भव्य समापन हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” तथा मुख्य थीम “Justice Beyond Barriers: Rights, Rehabilitation & Reform for the Most Vulnerable” रही। इस सम्मेलन के समापन के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं नालसा के संरक्षक-प्रधान न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को नगर निगम हरिद्वार द्वारा, जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, लगातार छठे दिन अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीसीआर चौक के निकट तथा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्यवाही करते हुए 30 से अधिक ठेलियों/अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया एवं नष्ट किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा सार्वजनिक मार्गों एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाया गया। अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध करने का प्रयास भी किया गया,…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 12 अप्रैल2026।डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजा गार्डन स्थित ओलिविया स्कूल में आयोजित 13वीं जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप के अंतिम दिन बालक वर्ग ओर बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल एवं एंजिल पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए फाइनल मैच में डीएवी ने 47-25 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब जीता। बालिका वर्ग का फाइनल डीएवी पब्लिक स्कूल एवं डीपीएस रानीपुर के बीच खेला गया। जिसमें डीपीएस रानीपुर की टीम ने 27-20 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डिस्ट्रिक्ट…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। आज़ बुद्ध विहार चैरिटेबल ट्रस्ट, कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इस अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मदन कौशिक (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण जैसल (महापौर, हरिद्वार) की गरिमामयी उपस्थिति हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। डॉ. अंबेडकर जी ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा प्रदान की। उनका अमूल्य संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 12-04-2026 को कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टापू पर कुछ पुरुष, महिलाएं व बच्चे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी लोग टापू पर फंस गए। सूचना प्राप्त होते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि मय चेतक कर्मगण एवं जल पुलिस टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू पर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष, 07 महिलाएं…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। आज़ 12.04.26 Punjab National Bank द्वारा अपना 132वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप अंचल प्रमुख श्री राजेन्द्र भाटिया जी द्वारा की गई, अपने संबोधन में श्री भाटिया जी ने कहा कि बैंक एक ऐसा संस्थान है, जो अपने ग्राहकों के विकास और समृद्धि में ही अपनी खुशी देखता है। उन्होंने कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों की प्रगति की कामना करता है, क्योंकि जब ग्राहक समृद्ध होगा, तो बैंक की जमा (Deposit) में वृद्धि होगी तथा ऋण की वसूली भी बेहतर होगी, जिससे…

