फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,16/06/2026।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 07 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में माह अप्रैल 2026 में आरोपी नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) भी प्राप्त किया गया।

पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने स्वयं को मृत दर्शाने और पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने कपड़े, जूते एवं अन्य सामान नहर किनारे छोड़ दिए थे, जिससे यह प्रतीत हो कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच जारी रखी और लगातार सुरागरसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मंगलौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक करवाई की जा रही है।

मंगलौर पुलिस टीम की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply