हरिद्वार, 29 जनवरी 2026।उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को लेखपाल कक्ष तहसील हरिद्वार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तहसील हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत के आमजन की शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित तिथि/समय एवं स्थान पर स्वयं प्रतिभाग करे,जिससे कि तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा सके।
Author: Janta Updates
हरिद्वार/रुड़की।तहसील कैम्प कार्यालय पर ब्यूरो कार्यकर्ताओं,अधिवक्ताओं व संभ्रांत नागरिकों ने देश की स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत “शेरे-ए-पंजाब” शहीद लाला लाजपत राय को उनके जयंती अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धजंलि अर्पित की।मानवाधिकार ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने श्रद्धजंलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान विभूति के भारत माता की आजादी प्रति किए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हमसब को राष्ट्र के ऐसे क्रांतिकारी महापुरुष के द्वारा किये गए भारत माता के प्रति त्याग व बलिदान की गाथा नई पीढ़ी को सुना कर युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों व आदर्शों पर चलने की शपथ दिलानी चाहिए,ताकि…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार/नई दिल्ली।ग्लोबल ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की इंडिया हेड (सोशल वेलफेयर) विशाखा चौधरी के अनुसार विश्वविद्यालयों में छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए किसी भी नियम का आधार न्याय,निष्पक्षता और भरोसा होना चाहिए।हाल ही में यूजीसी द्वारा लागू किए गए नए प्रावधानों को लेकर कई विश्वविद्यालयों में छात्रों के बीच अस्पष्टता और आशंका देखी जा रही है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में पहले से ही आंतरिक शिकायत समितियाँ,समान अवसर प्रकोष्ठ,एंटी-रैगिंग कमेटियाँ और ग्रिवांस पोर्टल जैसी व्यवस्थाएँ मौजूद हैं। ऐसे में नए ढांचे की आवश्यकता और उसकी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से न समझाया जाना छात्रों…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार । 27/01/2026 को वादी (काल्पनिक नाम) रमेश, निवासी कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 26/01/2026 को उसकी नाबालिग पुत्री (काल्पनिक नाम) को आरोपी द्वारा स्कूटी पर बैठाकर नहर किनारे एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत कर छेड़छाड़ की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर को…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 28 जनवरी 2026। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने 2 माह 11 दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 28 जनवरी 2026। खंड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि मुख्य विकास अधिकारी लालायित नारायण मिश्रा ने भगवानपुर स्थित कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर (CMTC) का उद्घाटन किया। उन्होंने अवगत कराया है कि सीएमटीसी सेंटर मोडल सीएलएफ ज्योतिर्मय बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारीता द्वारा संचालित है। केंद्र पर लोकेश ट्रांजेक्शन प्रशिक्षण आयोजन किया गया जो कि एन सी आर पी श्रीमती प्रीति जोशी द्वारा दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमटीसी सेंटर का निरीक्षण करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को आजीविका संवर्धन,…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। जमालपुर जियापोता मार्ग स्थित उषा टाउन के ऑफिस के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब अचानक किसी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति पर भी हमला किया गया, जिसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक चली गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने और मारपीट के चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।…
(फुरकान अंसारी) रुड़की।रामनगर स्थित न्याय भवन में 77-वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपर जिला जज रमेश सिंह ने ध्वजारोहण कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम देश के गणतंत्र की 77-वीं वर्षगांठ मना रहे हैं तथा आज के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ जो हर भारतीय के लिए स्वाभिमान और गर्व का दिन है।उन्होंने कहा कि आज हम सबको अपने देश की एकता व अखंडता को और अधिक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर बिना किसी जाति,धर्म की बाधा के अपना योगदान देना चाहिए तथा अपना कार्य ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करना चाहिए।उन्होंने शहीदों…
(फुरकान अंसारी) रुड़की, 26 जनवरी2026।अरबिया रहमानिया मदरसे में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ,जिसके पश्चात मदरसे और स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस मौके पर मदरसे के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि अरबी मदरसों में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।उन्होंने कहा कि उलेमा-ए-इकराम और मदरसे के तालिब-इल्म इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं।आज अरबी मदरसे के छात्र किसी से कम नहीं हैं और शिक्षा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 27 जनवरी 2026।समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार श्री मदन कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि मेयर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उत्तराखंड बना यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मदन कौशिक ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल…

