फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। निर्जला एकादशी स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछड़े मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया।
गुरुवार, 25 जून 2026 को स्नान ड्यूटी के दौरान आपदा राहत दल की टीम को एक छोटा बच्चा रोते-बिलखते अवस्था में मिला, जो भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और उन्हें तलाश रहा था। टीम के जवानों ने बच्चे को शांत कराया और उसके परिजनों की खोज शुरू की।
काफी प्रयास और मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे के पिता बंटी सिंह निवासी शाहदरा नगर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश तथा उसकी माता का पता लगाकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एवं आपदा राहत दल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए टीम की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।
टीम सदस्य :
– उपनिरीक्षक इखलाक मलिक
– हेड कांस्टेबल राजेश नेगी।


