Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी। पिरान कलियर (हरिद्वार)। हरिद्वार पुलिस ने गौकशी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर क्षेत्र से लगभग 150 किलो संदिग्ध गौमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड (गढ़वाल रेंज) और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम 10 जुलाई को क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम तेलियों वाली मस्जिद…

Read More

फुरकान अंसारी। शिवालिक नगर, हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 2 में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जुलाई 2026।आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। जिसके अनुपालन में सभी विभागों द्वारा धरातल पर सभी व्यवस्थाओं को तय समय तक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में प्रतिभाग करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सुशासन का वास्तविक अर्थ संवेदनशील, जवाबदेह एवं…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 11 जुलाई। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि वर्तमान में जनपद में मौसम बादलों से घिरा हुआ है तथा सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं सामान्य और नियंत्रण में हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। 10 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास तालाब में नहाते समय ग्राम लालचंदवाला निवासी 16…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।  मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट समूहों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में, सीएसआर के तौर पर दिए…

Read More

फुरकान अंसारी। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के रोजगार, वन संरक्षण तथा सुशासन को गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। *पिथौरागढ़ में सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी* एआईसीटीई मानकों के अनुरूप पिथौरागढ़ के मढ़धुरा स्थित निर्माणाधीन नन्हीं परी सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के समुचित विकास के लिए कुल 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। इससे शैक्षणिक भवन, छात्रावास,…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार/मंगलौर,10 जुलाई 2026। हरिद्वार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्कर सलमान निवासी मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ PIT-NDPS Act के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। कार्रवाई के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक…

Read More

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 10 जुलाई 2026।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समयसीमा, विभागवार प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला-2027 से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने के…

Read More