फुरकान अंसारी।

पिरान कलियर (हरिद्वार)। हरिद्वार पुलिस ने गौकशी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर क्षेत्र से लगभग 150 किलो संदिग्ध गौमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड (गढ़वाल रेंज) और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम 10 जुलाई को क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम तेलियों वाली मस्जिद के निकट स्थित एक मीट की दुकान पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति मांस की काट-छांट करते मिले।

तलाशी के दौरान दुकान से लगभग 150 किलो संदिग्ध गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक चापड़, कांटा-तराजू तथा सात बाट बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मांस दुकान संचालक द्वारा लाया गया था और उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु.अ.सं. 154/2026 में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 5/11 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply