(फुरकान अंसारी) देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, रानीपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 2 मई 2026 की रात सुमननगर क्षेत्र के गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 03 मई 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
बहादराबाद पुलिस ने चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को दबोचा (फुरकान अंसारी) हरिद्वार, बहादराबाद। हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों और वाहन चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग…
नाबालिग बालिका को 8 घंटे में सकुशल बरामद, मां-बेटे पर पोक्सो एक्ट में कार्रवाई (फुरकान अंसारी) हरिद्वार, कनखल। कनखल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को महज 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शादी का झांसा देकर बालिका को अपने साथ ले जाने वाले मां-बेटे को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को कनखल निवासी एक व्यक्ति ने थाना कनखल में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत के…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी विवाद को लेकर मारपीट करने वाले छह लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 की शाम निर्मल बस्ती, शिवालिक नगर में दो पक्षों के बीच झुग्गी-झोपड़ी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार।जनपद हरिद्वार में कार्यरत लघु उद्योग भारती इकाई सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) एवं रुड़की नगर द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सिडकुल स्थित एक होटल में किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों,हरिद्वार जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और उद्यमियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं अति विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा,अध्यक्ष, नगरपालिका,शिवालिक नगर द्वारा उद्यमियों को लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा उद्योग समस्याओं से…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार/कनखल। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कथित पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर कुछ युवा वर्चस्व स्थापित करने के लिए आपसी विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल हो रहे हैं। मारपीट के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जाते हैं। कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार, 03 मई 2026। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को सिडकुल थाना क्षेत्र के कोर्ट चौक के पास से दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, सीतापुर ज्वालापुर निवासी दिव्या चौहान ने 17 अप्रैल 2026 को अपने पति रवि चौहान (44 वर्ष) के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 19 अप्रैल 2026 को रवि चौहान का शव पथरी पावर हाउस रानीपुर क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद मामला हत्या में तब्दील…
फुरकान अंसारी संपादक। हरिद्वार।Bar Council of Uttarakhand से अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होकर मोनिशा शाह ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कला की निवासी मोनिशा शाह की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। मोनिशा शाह, भाजपा युवा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहनवाज शाह की छोटी बहन हैं। उनकी इस सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना देखी जा रही है। ग्रामवासियों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने मोनिशा शाह को अधिवक्ता बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना…

