फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 13 जुलाई। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हरिद्वार आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को गति देते हुए उत्तराखंड प्रदेश एवं हरिद्वार जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू त्यागी एवं त्यागी सभा भवन मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष हरिओम त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में सूर्यांश त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष त्यागी को प्रदेश संरक्षक, भुवनेश्वर त्यागी एवं विजय पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हरिद्वार जिला कार्यकारिणी में अश्वनी त्यागी वत्स एवं मनीषा त्यागी को जिला अध्यक्ष, प्रशांत त्यागी को जिला उपाध्यक्ष, दीपक त्यागी को जिला संगठन मंत्री, निशु त्यागी एवं सोनू शर्मा को जिला सचिव, प्रिंस त्यागी ” प्रिंस त्यागी” को जिला मीडिया प्रभारी, अनुज त्यागी को जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा नरोत्तम त्यागी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस त्यागी ” प्रिंस त्यागी” ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महासभा की गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा और समाजसेवा के कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।
समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


