(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 04 मई 2026।श्रीलंका सिविल सेवा के 40 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र भारत सरकार के ओर से डॉ एपी सिंह, कोर्स कॉर्डिनेटर/फेकल्टी मेम्बर , डॉ एम के भंडारी कोऑर्डिनेटर एवं संजय दत्त पंत ट्रेनिंग एसोसिएट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय हरिद्वार पहुंचा, जहां जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त टीम को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी श्रीलंका सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का जनपद आगमन पर उनका स्वागत…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 04 मई 2026।चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए शहर एवं हर की पौड़ी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में आज भीमगोड़ा से हर की पौड़ी के बीच अतिक्रमण हटाया गया ,जिसमें व्यवसाई प्रतिष्ठानों द्वारा की जा रही गंदगी पर चालान की कार्यवाही की गई तथा कुछ…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 04 मई 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष कुंभ मेला का दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ नगरी में तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कुंभ मेला से जुड़े विकास एवं व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक के दौरान मंत्री ने कुंभ मेला हेतु प्रस्तावित अवस्थापना विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग,…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 04 मई 2026।आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगमता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम संचालित निर्माण कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व संबंधित विभाग अपने अपने से संबंधित निर्माण कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए यह निर्देश जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि सिवरेज कार्य हेतु जो भी कार्य निर्माणाधीन है…
(फुरकान अंसारी)
(फुरकान अंसारी ) हरिद्वार। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02.05.2026 को ग्राम मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई कि 29.04.2026 को उनके परिवार…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 04 मई 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 55 शिकायते/ एवं ऑनलाइन के माध्यम से 15 समस्याएं दर्ज कराई गई,कुल 70 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/रुड़की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मंडावली स्थित हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से खाटू श्याम धाम के लिए बीस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालु बसों में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर निकले।इस अवसर पर करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह मंगलौर की देवतुल्य जनता के प्रति तन-मन-धन से समर्पित हैं और अंतिम सांस तक क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र के हर उस व्यक्ति को बाबा खाटू श्याम के दर्शन कराएंगे,जिसकी आस्था तो है,लेकिन…
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 14 गिरफ्तार (फुरकान अंसारी) हरिद्वार/बहादराबाद। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 3 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत मिलने के बाद 3…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 3 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुँचे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं लोक-कल्याण की कामना की। शांतिकुंज आगमन पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञेश्वर महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र के वीर शहीदों की याद बने शौर्य दीवार में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित यज्ञीय कार्यक्रम में भाग लेते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य राष्ट्र की उन्नति एवं विश्व शांति के लिए…

