फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,13/07/2026। कनखल पुलिस ने व्यापारी से मारपीट कर तमंचे के बल पर स्कूटी लूटने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को कनखल निवासी व्यापारी दीपक सिंघल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी रैकी करने के बाद तमंचे के बल पर मारपीट कर उनकी स्कूटी लूट ली। मामले में कोतवाली कनखल में मुकदमा संख्या 212/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए सोमवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी हिमांशु पुत्र हरिओम, निवासी ग्राम लक्सर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम:

एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत एवं कांस्टेबल उमेद सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Share.
Leave A Reply