(फुरकान अंसारी)16/05/2026। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था।
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,16/05/2026।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रदेश के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली प्रचंड विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल को लेकर औद्योगिक इकाइयों में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। कांग्रेस युवा नेता वरूण बालियान ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि करीब 95 प्रतिशत मजदूर ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करने को मजबूर हैं। वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों को सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरूण बालियान ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि समय रहते मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते, तो कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार, कंपनियां और कुछ जनप्रतिनिधि मिलकर मजदूरों का…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/लक्सर।16/05/2026।आज बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद के कैम्प कार्यालय पर क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर, पुरवाला, जैतपुर सहित अन्य स्थानों से पहुंचे सैनी समाज के सम्मानित लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों, सर्वसमाज के हित में उठाई जा रही आवाज़ तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सैनी समाज के लोगों ने आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताते हुए कहा कि विधायक ने बिना भेदभाव हर वर्ग के लिए कार्य किया है। विधायक मोहम्मद…
फुरकान अंसारी,16/05/2026।हरिद्वार।पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां आज हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने संपन्न कराई। इस दौरान पत्नी अपर्णा यादव, परिवार के सदस्य, सपा नेता एवं योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 16 मई 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए इससे जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सभी तैयारियों पर लगातार नजर बनाए रखने के साथ ही प्रतिदिन अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा ले रही हैं। साथ ही कुंभ मेले को लेकर…
(फुरकान अंसारी)16/05/2026। रुड़की।मोहल्ला सोत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से जहां बच्चों में संस्कार आते हैं,वहीं उन्हें अच्छे जीवन जीने का अवसर भी मिलता है।प्रसिद्ध कवि व शायर अफजल मंगलौरी एवं प्रधानाध्यापक निगहत जहां ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा जिस प्रकार सभी विद्यालयों में जाकर बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए निशुल्क पाठक सामग्री दी जाती है,उससे बच्चों में शिक्षा…
(फुरकान अंसारी)16/05/2026। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को छोटी शाखन निवासी एक व्यक्ति ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके किराये के मकान में रहने वाला एक अन्य किरायेदार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए कनखल…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन धरती, जहां गुरुओं का आशीर्वाद सदैव बना रहता है, वहां महाराणा प्रताप जैसे महान राष्ट्रनायक का स्मरण करना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि भारत की आन, बान और स्वाभिमान के अमर प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति की…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 16 मई 2026। मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत राज्य महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ, ग्राम्य विकास विभाग,उत्तराखण्ड, देहरादून के कार्यालय आदेश दिनांक 28 अप्रैल, 2026 के क्रम में श्री भगवान सिंह नेगी की लोकपाल ( मनरेगा ) पर तैनाती की गयी है जिनके द्वारा योजनार्न्तत प्राप्त शिकायतों का निवारण एवं अनुश्रवण किया जायेगा। श्री भगवान सिंह नेगी द्वारा दिनांक 02 मई, 2026 को लोकपाल मनरेगा के पद पर योगदान कर लिया गया है। लोकपाल मनेरगा विकास भवन, रोशनाबाद हरिद्वार…

