(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 18 मई 2026 ।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 38 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता पंकज,यशवंत,राजेश कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने ग्राम रोहालकी किशनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर पड़े…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 18 मई 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 18 मई 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज अपने आवास से जिला कार्यालय, रोशनाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से उन्होंने ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में किए गए आह्वान के क्रम में उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं ईंधन की खपत को देखते हुए यह अत्यंत…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 18 मई 2026। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के सभी नालों एवं नालियों की साफ सफाई त्वरित गति से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 18 मई 2026।कुंभ मेला 2027 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं अत्याधुनिक संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेला प्रशासन ने अभी से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम के दौरान मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को मजबूत बनाने हेतु दूरसंचार विभाग तथा प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के सहयोग से विशेष कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। कुंभ मेला क्षेत्र में स्थायी सेल्युलर टावरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 18 मई, 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु ईआरओ/एईआरओ, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नामित बी.एल.ए.-1 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 18 मई 2026। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देशराज कर्णवाल ने आज झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम तांशीपुर एवं दहियाकि में आयोजित शिविर कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उपाध्यक्ष श्री कर्णवाल सर्वप्रथम जूनियर हाई स्कूल, तांशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की पेंशन, छात्रवृत्ति, दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याएं सुनीं तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी दौरान शिविर में एक महिला (भोज माता) ने अवगत कराया कि शनिवार को विद्यालय का गैस सिलेंडर समाप्त…
(फुरकान अंसारी)18/05/2026। (दुखद समाचार) हरिद्वार नगर निगम वार्ड नंबर 44 के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद जफर अब्बासी जी का बीमारी के चलते अचानक इंतकाल हो गया। उन्होंने देहरादून के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व पार्षद जफर अब्बासी जी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके ज्वालापुर निजी निवास पर पहुंचकर गमगीन आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके पुत्र नवाज अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,18 मई 2026। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद-हरिद्वार में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संविदा श्रमिकों के मध्य वेतन बढ़ौतरी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। जिसकें संबंध में लगभग 25 औधोगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों के सदर्भ में धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहा था। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा त्वरित रूप से सिडकुल क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तथा श्रम विभाग को उक्त श्रमिक समस्याओं एवं धरना आदि के तत्काल निस्तारण हेतु दिये गये…
फुरकान अंसारी संवाददाता।18/05/2026। हरिद्वार विधानसभा के वार्ड नंबर 35 कड़च्छ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कड़च्छ क्षेत्र में पानी, सीवर, बिजली, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास भाजपा सरकार में हुआ…

