Author: Janta Updates

(फुरकान अंसारी) देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरु किया गया। इसके बाद बीते चार साल में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है, यह अभियान आगे भी जारी है।  मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More

(फुरकान अंसारी) देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड…

Read More

(फुरकान अंसारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सिचाई, पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योेजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि हेतु कुल ₹ 1344 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।  मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं0-1 में विकासनगर कालोनी में नलकूप निर्माण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 63.62 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹ 6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹ 2.00…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डायल 112 पर कॉल कर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 की रात सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी। कॉल करने वाले…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। कनखल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा व हुड़दंग कर लोकशांति भंग करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कनखल पुलिस ने 17 मई 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों में सौरभ निवासी शीतला विहार मिस्सरपुर, मनोज निवासी महाराजपुर खुर्द लक्सर, अनमोल निवासी शाहपुर पथरी, रोहित चौहान निवासी जगजीतपुर कनखल, हरमिंदर निवासी शाहपुर पथरी, राधेश्याम…

Read More

फुरकान अंसारी 19/05/2026।हरिद्वार। सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक गोवंश के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में…

Read More

(फुरकान अंसारी)18/05/2026। हरिद्वार पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में जनपद हरिद्वार में तैनात डीएसपी नताशा सिंह के सीआईडी देहरादून स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने डीएसपी नताशा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि नताशा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना, संवेदनशील पुलिसिंग एवं प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए विभागीय कार्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण…

Read More

(फुरकान अंसारी)18/05/2026। हरिद्वार पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2016 के चर्चित “लंढौरा बवाल” मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा गठित पुलिस टीमों ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 18 मई 2026। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों हेतु हिन्दी टंकण (अनिवार्य), अंग्रेजी टंकण (अधिमानी) एवं कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा दिनांक 19 मई 2026 को परीक्षा भवन स्थित उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के ज्ञानोदय कम्प्यूटर लैब (केन्द्र कोड-101) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम सत्र में हिन्दी टंकण प्रश्नपत्र (अनिवार्य, कोड-51) पूर्वाह्न 11:00 बजे से तथा अंग्रेजी टंकण प्रश्नपत्र (अधिमानी, कोड-52) दोपहर 12:00 बजे से…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 18 मई 2026 ।जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 72 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 38 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।             जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।              जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता पंकज,यशवंत,राजेश कुमार  निवासी रोहालकी किशनपुर ने ग्राम रोहालकी  किशनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर पड़े…

Read More