(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 22 मई 2026। कुंभ मेला-2027 के लिए हरिद्वार को सजाने और संवारने तथा हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के सहयोग से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए “हरित हरिद्वार अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत आगामी मानसून सत्र के दौरान कुंभ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जाएगा। मेला अधिकारी एवं हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका की पहल पर संचालित होने वाले इस अभियान के लिए समग्र नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा को नामित किया गया है। श्री मिश्रा ने…
Author: Janta Updates
*चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन* (फुरकान अंसारी) *हरिद्वार 22 मई 2026।हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 14801 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया* *यमनोत्री धाम के लिए -3286* *गंगोत्री धाम के लिए – 3331* *केदारनाथ धाम के लिए -4123* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 4054* *हेमकुंड साहिब के लिए – 07* *कुल – 14801 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज अपना पंजीकरण कराया गया।* *ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 2 लाख 58 हजार 5 सौ 16 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 22 मई 2026 । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण…
*आमजन एवं सभी वाहन चालकों से हरिद्वार पुलिस की अपील यातायात plan का करें पालन* (फुरकान अंसारी)2205/2026। *हरिद्वार शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित सुचारू रखने की हरिद्वार पुलिस की रहेगी प्राथमिकता*👇 ➢ श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा ।➢ श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।➢ चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।➢ सामान्य यातायात…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,22/05/2026।उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार अभियान’ के तहत जनपद में असामाजिक तत्वों और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार इमलीखेड़ा क्षेत्र में घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। वहीं, कलियर महमूदपुर क्षेत्र में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 22 मई 2026।आगामी मानसून की पूर्व तैयारियों तथा आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनपद के…
फुरकान अंसारी, हरिद्वार,22/05/2026। भीषण गर्मी और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हरिद्वार पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए SSP हरिद्वार द्वारा विशेष पहल की गई। यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को पानी, जूस एवं बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने तेज धूप और गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना तथा उनकी सुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को नियमित रूप से पेयजल एवं…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,21/05/2026।अंबेडकर भवन में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के संचालन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राजबीर चौहान, तीरथ पाल रवि सहित अन्य नेताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की आधुनिक भारत, सूचना तकनीक और युवा सशक्तिकरण की सोच आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रविश भटीजा, मकबूल कुरैशी एवं सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के समृद्ध और सशक्त भारत के…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार ,21/05/2026।कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में गंग नहर में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी व पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सिटी के माध्यम से SDRF एवं जल पुलिस को रेस्क्यू के लिए सूचित किया गया। मौके पर मौजूद परिजनों से जानकारी लेने पर नहर किनारे रखे कपड़ों के आधार पर डूबने वाले किशोर की पहचान सचिन अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र अवस्थी, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी चौहान मार्केट, शिव मंदिर के पास, रावली महदूद, बहादराबाद हरिद्वार तथा मूल निवासी पाण्डे सराय, जनपद सीतापुर…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 21 मई 2026। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाही की जा रही है इसी क्रम में आज उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन, एंव पवन कुमार के साथ सुभाष घाट, कुशावत घाट, दीनदयाल पार्किंग, दिल्ली नेशनल हाईवे, एवं रावली महदूद स्थित ढाबों, कैंटीन, होटल एवं डेयरियों का निरीक्षण टीमों द्वारा किया गया। कुल 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, तथा मौके से प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 09…

