(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,24/05/2026।फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल घटनास्थल शिव विहार कॉलोनी निकट गणपति फार्म हाउस डेंसो चौक बहादराबाद हरिद्वार पहुंची जहाँ स्क्रैप के गोदाम में आग लगी थी जिसे फायर सर्विस यूनिट मायापुर सिडकुल के फायर टेंडरों से 01-01 होजपाइप फैलाकर गाड़ी से पंपिंग कर लगातार पानी डालकर आग को पूर्ण से बूझकर शांत किया गया। अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है।
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/ लक्सर,24/05/2026। लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी के साथ तहसील परिसर में हुई कथित अभद्रता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पत्रकारों के समर्थन में जिलेभर के संगठन खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने भी पत्रकारों के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए तहसील कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। विधायक मोहम्मद शहजाद ने पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा, “जो लोग कलम की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यह समझ…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 24 मई 2024। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर दिनांक 25 मई 2026 (सोमवार) को हरिद्वार में आयोजित होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित करते हुए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता व आपसी समन्वय के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की संख्या में…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार। आज दिनांक 24 मई 2025 को दोपहर करीब 3:15 बजे विष्णु घाट, हरिद्वार में सरस्वती पत्नी रोहित (उम्र 30 वर्ष), निवासी हरियाणा टापू पंतद्वीप पार्किंग, गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गईं। मौके पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।बचाव दल में उप निरीक्षक इखलाक मलिक, एचसी रवि वालिया, एचसी चंद्रमोहन, कांस्टेबल महावीर बिष्ट एवं कांस्टेबल दिलीप सिंह शामिल रहे।
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में फंस गए, जिन्हें मौके पर तैनात एसडीआरएफ एवं आपदा राहत दल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पहली घटना में आज दिनांक 24 मई 2026 को एक युवक गंगा में स्नान करते समय तेज लहरों की चपेट में आ गया और हाथी पुल के नीचे लगी जंजीरों में फंस गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक की पहचान शत्रुघ्न पुत्र श्री संतोष कुमार निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,24/05/2026।एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा व गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी थाना प्रभारियों सहित बीडीएस व डॉग स्क्वॉड को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त दिशा निर्देश के क्रम में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज चंडी देवी मंदिर ऋषिकुल स्थित चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन केन्द्र सहित शहर व देहात के बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने उक्त स्थानों पर अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 24 मई 2024।हरिपुर कलां में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए संतान को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 24 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा इस अवसर पर आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा तथा देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं।…
नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी,कहाँ से लाया था स्मैक पुलिस कर रही गहन पूछताछ। (फुरकान अंसारी) हरिद्वार,24/05/2026वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों (स्मैक, चरस, गांजा, अवैध शराब, नशीली दवाइयों एवं इंजेक्शनों आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सिडकुल पुलिस द्वारा उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दिनांक 24.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,24/05/2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन की कमान संभाली गई। यातायात पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

