फुरकान अंसारी 

हरिद्वार।नशा मुक्त उतराखण्ड /साईबर फ्रांड/महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 21/08/2026 को ग्राम सिकन्दरपुर भैसवाल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अंकित थपालियाल मय कोतवाली भगवापुर पुलिस द्वारा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । 

 

ग्राम वासियों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व ग्रामीणों को बिना डर के नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया तथा महिला सुरक्षा /साइबर अपराध पर लगाम लगाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Share.
Leave A Reply