फुरकान अंसारी।
देहरादून। ग्राम पंचायत भीमावाला में कुछ दिन पूर्व हुई भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मकान ढह गया था। हादसे के बाद परिवार बेघर हो गया और उसके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला देहरादून ग्रामीण के अध्यक्ष खालिद मंसूरी ने तत्काल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने परिवार की स्थिति से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स को अवगत कराते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
मंसूरी के आग्रह पर शादाब शम्स ने पीड़ित परिवार की मदद का आश्वासन दिया। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और ₹51,000 की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस मदद से पीड़ित परिवार को संकट की घड़ी में राहत मिली।
इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा उत्तराखंड के प्रवक्ता नवीन ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला देहरादून ग्रामीण के अध्यक्ष खालिद मंसूरी, हरीश हैरी, सभासद धीरेन्द्र पटवाल, गुलफाम शेख, अमीर कुरैशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


