फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को शंकराचार्य चौक पर कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक सवार दंपत्ति अभिषेक एवं मोनिका सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर ने बिना देर किए दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देने वाले ट्रैफिक वालंटियर राजकुमार के इस सराहनीय कार्य को सलाम।


