फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस, STF/ANTF देहरादून और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडीन सिरप की खेप बरामद की है। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरप और एक वैगन-आर कार बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय रोड स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक अपने आर्यनगर स्थित फ्लैट से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करता है। सूचना के आधार पर STF/ANTF, औषधि निरीक्षक और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सुपर्णा अपार्टमेंट, आर्यनगर में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निवासी सुपर्णा अपार्टमेंट, आर्यनगर, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरप तथा वैगन-आर कार (UK08U-3141) बरामद की।

इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 545/2026 के तहत धारा 8/22/60 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में शामिल 

STF/ANTF देहरादून

1-निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा 

2-उप निरीक्षक दीपक मैठाणी 

3-हे0का0 संदेश यादव 

4-कांस्टेबल रवि पत 

5-कांस्टेबल दीपक चंदोला

कोतवाली ज्वालापुर।

1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय 

2-कांस्टेबल सुल्ताना बानो 

औषधि (ड्रग्स)

1-औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी

2-औषधि निरीक्षक हरीश सिंह की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply