फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,01 जुलाई। आगामी कांवड़ मेले को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक के दौरान कांवड़ मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, आपसी समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।


