फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ग्राम गिद्दावाली, थाना खानपुर क्षेत्र में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।
तस्कर के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी उपकरण बरामद किए गए। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है।


