फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 29 जून।रुड़की कोतवाली पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गौकशी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ईमली रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से प्रतिबंधित गोमांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिलशाद पुत्र हबीब निवासी लुहारों वाली मस्जिद के पास, सती मोहल्ला वार्ड नंबर-33, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मौके से करीब 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, एक छुरी, एक कुल्हाड़ी तथा तराजू और बाट बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, कोतवाली रुड़की
कांस्टेबल प्रवीण कुमार, गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम
हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम
महिला कांस्टेबल लखमीरी, गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम
होमगार्ड राहुल ठाकुर, कोतवाली रुड़की।


