फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,23/06/2026। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ग्राम गढ़मीरपुर में हुए मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को ग्राम गढ़मीरपुर में लाठी-डंडों से हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच कर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की थी। पहले पक्ष के तीन लोगों को उसी दिन शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के शहजाद (19 वर्ष), रिजवान (28 वर्ष) और आजम (26 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़मीरपुर को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply