फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,23/06/2026। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत माह अप्रैल- 2026 को दिनांक 21.04.2026 की रात्रि को BHEL फाउण्ड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 129/26 अन्तर्गत धारा 109(1),115(2),118(1),126(2),191(2),191(3) ,190 BNS व 3/4/25 आर्म्स अधि0 हुआ था।

 

पुलिस टीमो द्वारा पूर्व में घटना में शामिल प्रकाश में आये “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के 03 आरोपियो सहित 02 नाबालिग को अवैध तमंचो एवं चाकुओ सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था

 

“उक्त अभियोग में प्रकाश में आये “BAAZ IN HARIDWAR” गैंग के अन्य सदस्यो की पुलिस टीमो द्वारा तलाश एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये प्रकाश में आये एक अन्य सदस्य/आरोपी *नितिश पुत्र प्रदीप नि0 ग्राम गंगनोली थाना कोत0 लक्सर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष* को आज दिनांक 23.06.2026 को *सेक्टर-1 गाँधी पार्क के पास निकट भगत सिंह चौक* से धर दबोचकर मुकदमा उपरोक्त उपरोक्त में हिरासत में लिया गया

 

पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा घटना में शामिल अन्य नाजद आरोपियो की तलाश की जा रही है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

Share.
Leave A Reply