फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,08/06/2026। भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति, ज्वालापुर द्वारा आदि नित्यनेम पाठ एवं शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के राष्ट्रीय निदेशक वीरोत्तम हंसराज कटारिया जी एवं करण बिरला जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत भावाधस के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री धर्मज्ञ वीरश्रेष्ठ रविंद्र बब्बर जी द्वारा श्रद्धापूर्वक आदि नित्यनेम पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री श्री सुरेन्द्र बिरला जी ने किया।

इस अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के नवनियुक्त प्रदेश कन्वीनर वीर संदीप चिनालिया जी एवं प्रदेश सचिव वीर विकेश कुमार जी का पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही वार्ड 42 के पार्षद प्रतिनिधि इंजीनियर श्री मयंक सिंह जी, वार्ड 43 के पार्षद श्री हरविंदर सिंह (विक्की) जी तथा रेडक्लिफ लैब के संचालक श्री शक्ति कुमार जी को भी उनके सहयोग एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य श्री आशीष लोहट जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भगवान वाल्मीकि हमारी आस्था हैं और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारा रास्ता हैं।” उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण विश्व की महानतम कृतियों में से एक है, जबकि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण के माध्यम से देश को समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत आधारशिला प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति मानकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और समाजहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर चौधरी श्री राजेश छाछर जी, श्री आशीष राजौर जी, समिति अध्यक्ष श्री प्रमोद गोगालिया जी, उपाध्यक्ष श्री रोहित बिरला जी, कोषाध्यक्ष श्री सागर तेश्वर जी, कार्यालय मंत्री श्री प्रदीप डॉन जी, व्यवस्था मंत्री श्री अशोक राजौर जी, प्रचार मंत्री श्री अंकित पेवाल जी, प्रचार मंत्री श्री गौतम तेश्वर जी मयूर तेश्वर चिंटू जी प्रधान प्रेम बिरला जी अनिल तेश्वर जी राजेश खन्ना जी संजय चंचल जी प्रभात लोहट सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply