फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर आज दिनांक ०४.०६.२०२६ को फायर स्टेशन रुड़की टीम ने रुड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थापित होटल/रेस्टोरेंट/बार व अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानो में विशेष अग्निसुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण अभियान चला कर गहनता से फायर ऑडिट किया जिसके तहत संस्थानों में आवश्यक आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था,प्राथमिक अग्निशमनयंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया। जिन संस्थाओं में अनियमिताए पाई गई उन्हें नोटिस/सुझाव पत्र प्रेषित कर अनियमिताओं को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।


