फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,04/06/2026।हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा से भरा एक सुखद क्षण सामने आया है। कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला के सुपुत्र मनीष रमोला ने UKPCS परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उनका चयन डिप्टी एसपी पद के लिए हुआ है।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और सच्चे समर्पण से हासिल की गई यह सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। मनीष रमोला की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।
आज कैंप कार्यालय रोशनाबाद, हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मनीष रमोला एवं उनके पिता उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला से भेंट कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान कप्तान नवनीत सिंह ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि मनीष की यह सफलता पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


