फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,26/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में समाज विरोधी, पेशेवर और अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने गौकशी और पशु क्रूरता जैसी घटनाओं में शामिल एक गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरोह बनाकर गौकशी एवं पशु क्रूरता की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 166/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
फरार चल रहे गैंगस्टर आरोपी रिफाकत पुत्र आबाद निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को पुलिस ने 25 मई 2026 को बडा रोड, मोहल्ला सोत बी, रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम में शामिल
उप निरीक्षक सुभाष चंद्र
हेड कांस्टेबल रजत
कांस्टेबल अनिल शर्मा की कार्रवाई।


