(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार ,20/05/2026।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गौकशी करने वाले तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की दबिश के दौरान मौके पर मौजूद तीन आरोपी पुलिस टीम को देखकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 19 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सिकंदरपुर स्थित अटेरो कंपनी के पीछे लिप्टिस के बगीचे में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां लगातार कटाई की आवाजें और आसपास घूमते कुत्ते दिखाई देने पर पुलिस टीम ने दबे पांव आगे बढ़कर घेराबंदी की। इसी दौरान मौके पर मौजूद तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस, गोवंशीय अवशेष एवं गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। बरामद गोमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद नियमानुसार नष्ट कराया गया।
इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 209/26, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
बरामद सामान
लगभग 150 किलो गौमांस
गोवंशीय सिर, खुर व खाल
02 लोहे की कुल्हाड़ियां
03 लोहे की छुरियां
एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक नीरज रावत
हेड कांस्टेबल सिकंदर तोमर
कांस्टेबल संजीव यादव की कार्रवाई।
Add A Comment


