(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार,17 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 320 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से आरोपी सालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी बाजार प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाल, कांस्टेबल कपिल गोला और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।


